Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डेको कंपनी कार्यालय समेत 5 व्‍यवसायियों के ठिकानों पर छापा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=304063&action=edit">(Dhanbad)

स्थित धनसार इंजीनियरिंग कंपनी (डेको) के कार्यालय समेत धनबाद के 5 व्यवसायियों के ठिकानों पर कंपटीशन कमीशन डिपार्टमेंट की टीम ने 5 मई की सुबह एक साथ छापेमारी की. टीम सुबह करीब 10 बजे डेको के धनसार स्थित कार्यालय पर अचानक पहुंची और छापेमारी शुरू की. सूत्रों ने बताया कि टीम ने कंपनी के मालिक हर्ष अग्रवाल, सीनियर ऑफि‍सर एएन झा समेत कार्यालय में मौजूद सभी पदाधिकारियों व अधिकारि‍यों के मोबाइल फोन जब्‍त कर लिए. महत्‍वपूर्ण फाइलें भी जब्त कर लीं. कागजात की जांच की जा रही है. इसके साथ ही टीम ने सेल के टासरा प्रोजेक्ट, एटी देवप्रभा कंपनी के विभिन्न ठिकानों और कंपनी के मालिक एलबी सिंह के धनबाद स्थित आवास, संजय उद्योग व ट्रांसपोर्टर के कार्यालय एवं मालिक संजय सिंह के आवास व धनबाद के अन्य व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की खबर है. सूत्रों के मुताबिक खान लीज मामले में छापेमारी की जा रही है. ज्ञात हो कि धनसर इंजीनियरिंग कंपनी डेको के रूप में जानी जाती है. यह एक प्रमुख इंजीनियरिंग और खनन कंपनी है. कंपनी मुख्य रूप से साइट लेवलिंग, उत्खनन, निकासी, सतह खनन, ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग, ‘ओवरबर्डन’ और अयस्क के परिवहन में है. पिछले कुछ वर्षों में, डेको देश भर में और विदेशों में तेजी से उभरा है. वहीं एलबी सिंह की कंपनी एटीदेव प्रभा धनबाद में कोयला खनन क्षेत्र में जाना-माना नाम है. जबकि  संजय उद्योग आउटसोर्सिंग कंपनी ट्रांसपोर्ट कारोबार के लिए जाना जाता है. मालूम हो कि कंपटीशन कमीशन डिपार्टमेंट की टीम ने झारखंड के अवैध खनन मामले में देश भर के कई ठिकानों पर एक साथ छापे मारे हैं. बताया जा रहा है कि कंपटीशन कमीशन को काफी समय से अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिल रही थी. यह भी पढ़ें : डॉक्टर">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=303980&action=edit">डॉक्टर

से रंगदारी मामला : विधायक पूर्णिमा और रागिनी ने एक दूसरे पर किया पलटवार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही