Search

 
 
 

धनबाद : घनुडीह में दो जगह छापामारी, 150 टन अवैध कोयला जब्त

 
Jharia : झरिया (Jharia)">https://lagatar.in/dhanbad-emphasis-on-family-planning-in-manthans-sensitization-meeting/">(Jharia)

के घनुडीह ओपी क्षेत्र के मोहरिबांध खेल मैदान व सीकेडब्ल्यू साइडिंग में 28 अप्रैल की शाम छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया गया. छापेमारी में झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा, घनुडीह पुलिस व सीआईएसएफ की केयूआरटी टीम शामिल थी. सीओ ने बताया कि करीब 150 टन अवैध कोयला का भंडारण किया गया था, जिसे जप्त कर लिया गया. छापेमारी की सूचना मिलते ही कोयला तस्कर फरार हो गए. सीआईएसएफ व पुलिस की टीम कोयला तस्करों को चिह्नित करने में जुटी है. स्थानीय लोगों की माने तो मोहरिबांध खेल मैदान व सीकेडब्ल्यू साइडिंग में इससे पहले भी दो बार छापेमारी की गई थी. इसके बावजूद कोयले की तस्करी जारी है. तस्कर चोरी का कोयला बाइक व साइकिलों से मोहरिबांध मैदान में भंडारण करवाते हैं. फिर इस अवैध कोयले 407 व बड़े ट्रकों से भट्ठों में भेजा जाता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-encroachment-removed-near-shaheed-smack-in-sindri-nearby-school-abandoned/">धनबाद

: सिंदरी में शहीद स्माक के पास से हटा अतिक्रमण, पास के स्कूल को छोड़ दिया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही