Search

 
 
 

धनबाद : सुरुंगा में दूसरे दिन भी छापामारी, अवैध उत्खनन वाले मुहानों की भराई

 
Jharia : अलकडीहा ओपी क्षेत्र के सुरुंगा में दूसरे दिन शुक्रवार को भी सीआईएसएफ व पुलिस की छापामारी जारी रही. इस दौरान बीसीसीएल के अधिकारियों, सीआईएसएफ व अलकडीहा पुलिस क़ी मौजूदगी में अवैध उत्खनन स्थल की भराई कराई गई. कोयला तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई होने से तस्कर और कोयला चोर कहीं नहीं दिखे. तस्करों मे हड़कंप मचा है. बताया गया कि सुरुंगा में अवैध कोयला उत्खनन की सूचना किसी ने जिला खनन पदाधिकारी बीबी प्रमाणिक को दी थी. उसी के आधार पर गुरुवार को भी छपामारी की गईं थी. लेकिन कोयला चोर और तस्कर भाग खड़े हुए थे. गुरुवार को दो मुहनों की, जबकि शुक्रवार को एक मुहाने की भराई कराई गई. ज्ञात हो कि जिनागोड़ा लाइन के पास सेठ कोठी और गुड़गुड़िया स्थानों पर भी अवैध उत्खनन जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही