Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोयला लोडिंग के लिए बिजली प्लांटों तक रेललाइन दोहरीकरण में आएगी तेजी

Dhanbad : पूर्व-मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने 9 मार्च को धनबाद डीआरएम कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कोयला लोडिंग व कोल कनेक्टिविटी से जुड़ी निर्माण परियोजनाओं पर कार्य प्रगति की समीक्षा की. खदानों से देश की बिजली उत्पादन इकाइयों तक कोयले की सुगम ढुलाई व विद्युत प्लांटों को समय पर कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए नई साइडिंग, नई लाइन के दोहरीकरण, आरओआर जैसी आधारभूत संरचनाओं के विकास पर संबंधित अधिकारियों से गहन चर्चा की. जीएम ने कोल कनेक्टिविटी के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण 160 किलोमीटर लंबी रमना-सिंगरौली लाइन के दोहरीकरण, टोरी-शिवपुर थर्ड लाइन (41.5 किमी) तथा मीरपुर-झारखोस लाइन की दोहरीकरण परियोजना की कार्यप्रगति की बारीकी से जानकारी ली. इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के रास्ते में आ रही समस्याओं पर चर्चा की. अन्य सामग्रियों की लोडिंग के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया. बैठक में धनबाद रेल मंडल के निवर्तमान डीआरएम आशिष बंसल, मंडल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-run-awareness-campaign-for-mr-vaccination-of-children-bdo/">धनबाद

: बच्चों के एमआर टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाएं- बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही