Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रेल रोको आंदोलन समाप्त, 26 सितंबर से सामान्य रूप से चलेंगी ट्रेन

Dhanbad : कुरमी को एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर दक्षिण- पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में कुस्तौर और खेमासुली स्टेशन पर चल रहा रेल रोको आंदोलन समाप्त हो गया है. रेलवे ने 25 सितंबर की दोपहर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 26 सितंबर से सभी ट्रेनें सामान्य रूप से चलने लगेंगी. जिन ट्रेनों का रूट बदला गया था, उन्हें अब पुराने रूट से चलाया जाएगा. हालांकि धनबाद-टाटानगर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू सहित कई ट्रेनें 25 सितंबर को भी रद्द रहीं. वहीं, ट्रेन नंबर 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी रविवार को निर्धारित मार्ग कोटशिला, मुरी, चांडिल, टाटानगर के बदले गोमो, आद्रा, मेदिनीपुर, हिजली होकर चलेगी. बता दें कि कुर्मी को एसटी का दर्जा देने की मांग को आदिवासी कुरमी सभा 20 सितंबर से अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर उतर कर धरना-प्रदर्शन कर रही थी. इस वजह से हर दिन दर्जनों ट्रेन रद्द हो रही थीं, कई ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा था. संघ के नेताओं की ओर से आंदोलन समाप्त करने की घोषणा से रेलवे और यात्रियों ने राहत की सांस ली है.

25 सितंबर को ये ट्रेनें रद्द

धनबाद-टाटानगर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू, गोमो-चक्रधरपुर- गोमो एक्सप्रेस, आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू, बोकारो-आसनसोल-बोकारो पैसेंजर, आसनसोल-रांची- सनसोल पैसेंजर, टाटा-दानापुर-टाटा एक्सप्रेस, टाटा-आसनसोल-टाटा पैसेंजर, बोकारो-रांची- बोकारो पैसेंजर ट्रेन रविवार 25 सितंबर को रद्द रही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-competitions-for-children-will-be-held-in-thakur-kulhi-puja-pandal-from-26-to-30-september/">धनबाद

: ठाकुर कुल्ही पूजा पंडाल में 26 से 30 सितंबर तक बच्चों लिए होंगी प्रतियोगिताएं  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही