Search

 
 
 

धनबाद :  पश्चिम बंगाल में रेल रोको आंदोलन, धनबाद में कई ट्रेनें रद्द

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पश्चिम बंगाल में दक्षिण पूर्व रेलवे के कुस्तौर और नीमडीह स्टेशन के बीच आदिवासी कुर्मी समाज की ओर से अपनी मांगों को लेकर कई जगहों पर रेल रोको अभियान चलाया जा रहा है. इस आंदोलन के चलते पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड रूट की कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है. 20 सितंबर की सुबह धनबाद आनेवाली झाड़ग्राम -धनबाद मेमू रद्द कर दी गई है. इसके अलावा धनबाद से झाड़ग्राम जाने वाली धनबाद मेमू को भी रद्द कर दिया गया है. सुबह चलने वाली चक्रधरपुर-गोमो एक्सप्रेस रद्द कर दी गई. धनबाद से टाटा जानेवाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस को पाथरडीह तक ही चलाया गया. शाम में यह ट्रेन पाथरडीह से ही लौटेगी. हावड़ा से चक्रधरपुर जानेवाली ट्रेन को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है. 18011 हावड़ा- चक्रधरपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित रूट के बदले महुदा, जमुनियाटांड़, बोकारो, कोटशीला, चांडिल होकर चलेगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-wreak-havoc-on-those-carrying-coal-on-cycles-oblivious-to-the-business-of-big-businessmen/">धनबाद

: साइकिल पर कोयला ढोने वालों पर कहर, बड़े कारोबारियों के धंधे से बेखबर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही