धनबाद: कुर्मी आंदोलन की समाप्ति के बाद भी नहीं सुधरी रेल सेवा, यात्री परेशान
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड- बंगाल सीमा पर कुर्मी समाज के आंदोलन की समाप्ति के दो दिन बाद भी रेल यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार 11 अप्रैल को भी धनबाद से खुलने वाली एलेप्पी एक्सप्रेस रद्द रही. रेलवे ने अचानक धनबाद भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन एवं मौर्या टेक्सप्रेस को रद्द करने की भी सूचना जारी कर दी. अचानक ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बीमार लोग अपना इलाज कराने वेल्लोर नहीं जा पा रहे हैं. ज्ञात हो कि विगत सोमवार 10 अप्रैल को रेलवे द्वारा जारी की गई सूची में इन दोनों ट्रेनों का नाम नहीं था. रैक उपलब्ध नहीं होने की बात कह कर रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों को रद्द करने की सूचना जारी कर दी. मंगलवार को दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, रांची कोटा एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी. कोयंबटूर से खुलने वाली कोयंबटूर बरौनी स्पेशल तथा धनबाद से खुलने वाली एलेप्पी एक्सप्रेस 12 अप्रैल को नहीं चलेगी. [wpse_comments_template]

Leave a Comment