Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुर्मी समाज का 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन

Advertisement
Advertisement

बैठक में की गई एसटी का दर्जा देने की मांग

Dhanbad : जिले के भेलाटांड़ गीता मैरिज हॉल में 4 जुलाई मंगलवार को झारखंड प्रदेश आदिवासी कुर्मी समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता मंटू महतो ने की व संचालन चौधरी चरण महतो ने किया. बैठक में धनबाद, बोकारो व गिरिडीह जिला के कुर्मी समाज के लोग मौजूद थे. 22 जुलाई को धनबाद में बंगाल के कुर्मी टाइगर अजीत महतो के आगमन पर स्वागत की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया. सदानंद महतो ने कहा कि केंद्र सरकार कुर्मी को एसटी का दर्जा दे, नहीं तो 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन तय है. कुर्मी समाज मुखर होकर यह लड़ाई लड़ेगा. मंटू महतो ने कहा कि 72 वर्षों से कुर्मी को जन्मसिद्ध अधिकार से वंचित रखा गया है. यह अधिकार किसी भी कीमत पर लड़ कर हासिल किया जाएगा. बैठक में हलधर महतो, बिंदेश्वरी महतो, तुलसी महतो, गिरिधारी महतो ,विशाल महतो, शेखर महतो, धनंजय महतो, सुभाष महतो, नानूराम महतो, सचिन महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही