Search

 
 
 

धनबाद :  होली में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चौकस

 
Dhanbad : होली पर धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़–भाड़ को देखते हुए कई कदम उठाए गए हैं.  आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश कोरसिया ने बताया कि यात्री सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल निरंतर चौकसी बरत रहा है. महिला यात्रियों की सुविधा के लिए आरपीएफ की महिला वाहिनी टीम सक्रिय है. राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेल सुरक्षा बल के बीच समन्वय स्थापित कर भीड़ प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. रेल सुरक्षा बल द्वारा ऐसे सभी उपाय किए जा रहे हैं जिससे कोई भी यात्री नशाखुरानी गिरोह का शिकार नहीं हो. प्रमुख स्टेशनों के भीड़-भाड़ वाले फुट ओवर ब्रिज पर आरपीएफ की तैनाती की जा रही है. स्टेशन प्रबंधक रत्नेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सहायता के लिए टीटीई और रेल सुरक्षा बल की तैनाती के साथ अधिक भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की जा रही है. ट्रेन के आवागमन की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों पर निरंतर उद्घोषणा की जा रही है. मोबाइल द्वारा यूटीएस टिकट प्राप्त करने संबंधी उद्घोषण सुनिश्चित की जा रही है. मुख्य स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे से रेल सुरक्षा बलों द्वारा चौबीसों घंटे गहन निगरानी की जा रही है. चीफ बुकिंग सर्वियर वी के पांडेय ने बताया कि यात्रा टिकट प्राप्त करने में सुविधा के लिए 16 से 23 मार्च तक स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे. रेल टिकट के अवैघ कारोबार करने वालों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, ताकि टिकट दलालों पर सीधी निगरानी रखी जा सके. स्टेशनों, ट्रेनों, शौचालय, कोच आदि में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/congress-people-of-dhanbad-have-confidence-in-the-leadership-of-sonia-gandhi/">धनबाद

के कांग्रेस जनों को सोनिया गांधी के नेतृत्व पर भरोसा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही