Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे अलर्ट, 23 से 26 तक पार्सल सेवा बंद

Dhanbad : गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने 23 से 26 जनवरी तक देश के किसी भी हिस्से से पार्सल दिल्ली भेजने पर रोक लगा दी है. इस दौरान दिल्‍ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल सेवा बंद रहेगी. रेलवे बोर्ड ने इससे संबंधित पत्र धनबाद सहित सभी रेलवे स्टेशनों को भेज दी है. बोर्ड के पत्र के आलोक में धनबाद रेल मंडल ने अपने अधीन  आने वाले सभी स्टेशनों को नई दिल्‍ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्‍ली, हजरत निजामुद्दीन, दिल्‍ली सरायरोहिल्ला और आदर्श नगर रेलवे स्टेशनों के लिए पार्सल की बुकिंग अगले 4 दिन बंद रखने का निर्देश जारी किया है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर खुफिया विभाग के अलर्ट को देखते हुए रेलवे ने सभी स्टेशनों के पार्सल कार्यालयों में सतर्कता बढ़ा दी है. पार्सल बुकिंग पर विशेष नजर रखी जा रही है. स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-firing-in-caludih-of-katras-youth-died/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कतरास के कैलूडीह में फायरिंग, युवक की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही