Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेलवे की पुलिया में भरा  पानी,  ग्रामीणों ने निकासी कराई

Advertisement
Advertisement

आवागमन  हो गया था बंद, श्रमदान से चालू हुआ रास्ता

Gomoh: धनबाद रेल मंडल के मतारी व  गोमो रेलवे स्टेशन के  मध्य   रामाकुंडा  रेल पुलिया में 24 सितंबर रविवार को बारिश का पानी जमा होने पर  स्थानीय शिक्षक व समाजसेवी  तिलक चंद  महतो, जगरनाथ बाबा, उधम प्रसाद, रेवत लाल महतो,दीपक कुमार, देबू कुमार सहित  स्थानीय कई युवकों  ने कुदाल थाम कर नाली की सफाई  की व पानी की  निकासी कराई. लोगों न सफाई कर रास्ता चालू कराया. मुखिया प्रतिनिधि  अमृत रजक  ने बताया कि रेलवे की यह  पुलिया  खरियो रामाकुंडा एवं तोपचांची को जोड़ती है. जल जमाव से पुलिया को खतरा था.  ग्रामीणों का आवागमन  भी बंद हो गया था. इसीलिए लोगों ने श्रमदान कर  नाले की  सफाई की. उन्होँने बताया कि रामाकुंडा में रेलवे से सबवे मार्ग बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है. गिरिडीह  सांसद सी पी चौधरी ने अनुशंसा भी की है. परंतु रेलवे इस प्रक्रिया को पूरा करने में बिलंब कर रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही