धनबाद रेल मंडल ईसीआरकेयू की बैठक में आंदोलन का निर्णय
Dhanbad : ईसीआरकेयू के धनबाद मंडल का मंडलीय परिषद की बैठक 23 फरवरी को रेलवे आडिटोरियम में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता तथा मंच संचालन अपर महामंत्री मो जियाउद्दीन ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय एवं महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार तथा वरीय मंडल विद्युत अभियंता डीके साह शामिल हुए. एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि ईसीआरकेयू ने औद्योगिक संबंध को बेहतर बनाने के साथ साथ रेलकर्मियों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया है. आज ईसीआरकेयू ने किसी जाति, धर्म तथा पद को प्राथमिकता नहीं दी है. इस वर्ष मातृ संगठन एआईआरएफ का सौ वर्ष पूरा हो रहा है हमें इमानदारी से अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए लगे रहना है. अपील करते हुए कहा कि 28 फरवरी को होने वाले हाजीपुर महाप्रबंधक के समक्ष लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन में पूरे ऊर्जा के साथ शामिल हो. अध्यक्ष डीके पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि रेलकर्मियों के सहयोग और शक्ति के बल पर ही संगठन का विकास होता है. उन्होंने युवा पीढ़ी और महिला रेलकर्मियों को आगे आकर अपने अधिकार को पाने की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में मीना कुण्डु, वीडी सिंह, पीके मिश्रा, ओमप्रकाश, एसएसडी मिश्रा, पीके सिन्हा, बीबी सिंह, चमारी राम, पीके मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, ओपी शर्मा, आईएम सिंह,एके तिवारी, आरएन चौधरी, सुनिल सिंह, चंदन शुक्ल, एके भगत, पीके सिन्हा, बीके झा, रूपेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार,आरके सिंह,एसके श्रीवास्तव, अजीत कुमार, पिन्टू नंदन,आरएन विश्वकर्मा, अदनान सिराजी, बीके साव, रंजीत कुमार, अभय कुमार सिंह, नेताजी सुभाष, सोमेश्वर दत्ता, तापस साहु,एके दा,एनके खवास, विश्वजीत,दीपा कुमारी, सोनाली श्रीवास्तवआदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment