Search

 
 
 

धनबाद रेल मंडल ने एक दिन में की 79 करोड़ कमाई, देश भर में बना नंबर वन

 

 21 अगस्त को बनाया कीर्तिमान, मेल व एक्सप्रेस गाड़ियां भी समय पर चली

Dhanbad:  धनबाद रेल मंडल ने माल ढुलाई में एक दिन में 79 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है. देश भर में भारतीय रेलवे में 21 अगस्त को एक दिन में सबसे अधिक राजस्व अर्जित करने के बाद धनबाद रेल मंडल को नंबर वन का खिताब मिला. रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार ने कहा कि 21 अगस्त को धनबाद मंडल में कुल 0.548 मिलियन टन की माल ढुलाई की गई. एनसीएल और चोपन एरिया में कुल 58 रेक की लोडिंग हुई, जो अभी तक एक दिन में सर्वाधिक माल ढुलाई है. 21 अगस्त को भारतीय रेलवे में माल ढुलाई और आय का कीर्तिमान हासिल करने के साथ ही मेल व एक्सप्रेस गाड़ियां भी समय पर चली. यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही