Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद रेल मंडल ने बनाया रिकॉर्ड, 200 दिनों में कमाए 14000 करोड़

Advertisement
Advertisement

200 दिनों में 100 मिलियन टन लोडिंग, सबसे अधिक ढुलाई

Dhanbad  :  धनबाद रेल मंडल ने भारतीय रेलवे के 74 मंडलों में इस बार माल ढुलाई और कमाई का रिकॉर्ड बनाया है. मंडल ने 200 दिनों में 14000 करोड़ की कमाई की है. रेलवे सूत्रों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 के 200 दिनों में धनबाद रेल मंडल ने 100 मिलियन टन लोडिंग और माल ढुलाई की है. यह भारतीय रेलवे में सबसे अधिक ढुलाई की है. इस बार लक्ष्य से अधिक ढुलाई हुई है. पिछले वर्ष 26000 करोड़ की कमाई हुई थी. इस वित्तीय वर्ष में 28,000 करोड़ से भी अधिक की कमाई होने की संभावना है. अधिकारी कहते हैं कि पिछले साल 8 नवंबर को 100 मिलियन टन ढुलाई का लक्ष्य 222 दिनों में हासिल हुआ था. इस बार 200 दिनों में 17 अक्टूबर को ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-news-together-including-body-of-girl-recovered-in-sudamdih/">धनबाद

: सुदामडीह में युवती का शव बरामद समेत दो खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही