Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक 7 जुलाई को, जुटेंगे सांसद

Advertisement
Advertisement

पिछली बैठक में पी एन सिंह के 51 प्रस्ताव में किसी को नहीं मिली मंजूरी

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल की संसदीय समिति की 7 जुलाई की बैठक सांसद पी एन सिंह की अग्निपरीक्षा के समान है. लगभग डेढ़ साल के बाद यह बैठक हो रही है. पिछली बैठक में सांसद ने 51 प्रस्ताव सौंपे थे. उनमें धनबाद के लिए कई सुपरफास्ट ट्रेन और रेल सेवाओं के विस्तार की मांग की गई थी. परंतु उनमें एक भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली. अब डीआरएम कार्यालय के सभागार में 7 जुलाई की बैठक कितनी सार्थक होगी, यह देखना बाकी है. मगर चर्चा तो हो ही रही है कि ऐसी बैठकों का मतलब ही क्या, जिसमें सांसद के प्रस्ताव या उनकी मांग को ही तरजीह न दी जाती हो. शुक्रवार को धनबाद रेल मंडल की संसदीय समिति की बैठक की अध्यक्षता सांसद पशुपतिनाथ सिंह ही करेंगे. कहा जा रहा है कि बैठक में यात्री सुविधा और स्टेशन के विकास पर विचार किया जाएगा. बैठक में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सांसदों के साथ राज्यसभा सदस्य व उनके प्रतिनिधि भी पहुचेंगे. रेलवे ने प्रत्येक सांसद से यात्री सुविधाओं के विस्तार और उनके संसदीय क्षेत्र में रेल सेवा विस्तार से जुड़े प्रस्ताव का ब्योरा मांगा गया था. सांसदों के प्रस्ताव पर महाप्रबंधक अनुपम शर्मा के साथ मंडल समिति की बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी. सभी प्रस्तावों की समीक्षा के बाद उन्हें रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा.

पिछली बैठक में दिये गए प्रस्ताव, जिसे नहीं मिली मंजूरी

सांसद ने पीएन सिंह ने दिसंबर 2021 को संसदीय बैठक में 51 प्रस्ताव महाप्रबंधक को सौंपे थे. सांसद ने धनबाद से कई नई ट्रेनों की मांग की थी, जिनमें एक भी जरूरी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान नहीं की गई. प्रस्ताव में धनबाद से नई दिल्ली के लिए सुपर फास्ट ट्रेन, धनबाद से बेंगलुरु के लिए सुपर फास्ट ट्रेन, धनबाद से पुणे के लिए सुपर फास्ट, धनबाद से अहमदाबाद के लिए सीधी सुपरफास्ट, धनबाद से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा, *धनबाद से मद्रास और वेल्लूर के लिए सीधी ट्रेन, हटिया-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का धनबाद तक विस्तार, गया-दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस का धनबाद तक विस्तार. पारसनाथ एक्सप्रेस, गरबा एक्सप्रेस और मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग की गई थी.

 धनबाद सांसद के लिए यह होंगे बेहद जरूरी मुद्दे

गया पुल पर दूसरा अंडरपास : शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए गया पुल पर दूसरे अंडरपास निर्माण की योजना, धनबाद रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की योजना सहित धनबाद-गिरिडीह रेल लाइन, धनबाद से प्रधानखंता, गोविदपुर, टुंडी होकर गिरिडीह तक रेल लाइन बिछाने के लिए ट्रैफिक सर्वे के बाद परियोजना ठंडे बस्ते में है. सांसद पहले भी कई बार इन मामलों को उठा चुके हैं. इस बार इन प्रस्तावों पर क्या होगा, यह भी सोचा जा रहा है.

 बैठक में ये सांसद होंगे शामिल

धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह,रांची सांसद संजय सेठ,पलामू सांसद बीडी राम, चतरा सांसद सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद आदित्य प्रसाद, सांसद राम शकल शामिल होंगे. वही हजारीबाग से जयंत सिन्हा, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, गया सांसद कुमार श्रीविजय, सीधी सांसद रीति पाठक, राब‌र्ट्सगंज सांसद पकौड़ी लाल कोल, राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही