Search

 
 
 

धनबाद रेल मंडल ने चलाई 76 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें, 3.65 करोड़ रुपये हुई कमाई

 
Dhanbad : धनबाद रेल मंडल ने महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 76 स्पेशल ट्रेनें चलाईं. इससे रेलवे को कुल 3.65 करोड़ रुपए की कमाई हुई. यह जानकारी धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि इन विशेष ट्रेनों में 28 ट्रेनें धनबाद रेलवे स्टेशन से, 8 डालटनगंज से, 4 चोपन से, गोमो व पारसनाथ से 3-3, बरकाकाना से 2 तथा बरवाडीह, गढ़वा रोड व कोडरमा रेलवे स्टेशन से एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई. इसके अलावा धनबाद डिवीजन से होकर और 23 महाकुंड स्पेशल ट्रेनें चलीं. उन्होंने कहा कि धनबाद डिवीजन का यह प्रयास यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ. महाकुंभ के अवसर पर रेलवे की ओर से यह एक बड़ा कदम था. स्पेशल ट्रेनों की वजह से लोडिंग में कुछ कमी आई डीआरएम ने कहा कि हालांकि, स्पेशल ट्रेनों के संचालन की वजह से धनबाद डिवीजन की लोडिंग परफॉर्मेंस में कुछ कमी आई है. फरवरी में लोडिंग के मामले में धनबाद डिवीजन 15.23 एमटी के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि बिलासपुर डिवीजन ने 15.67 एमटी के साथ पहले नंबर पर था. उन्होंन भरोसा जताया कि इसके बावजूद धनबाद डिवीजन मार्च में लोडिंग में पहला स्थान हासिल कर लेगा. यह भी पढ़ें : भारतीय">https://lagatar.in/after-ruining-the-indian-economy-pm-modi-is-getting-his-pictures-clicked-in-new-poses-congress/">भारतीय

अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर पीएम मोदी सासन गिर में नये-नये पोज में तस्वीरें खिंचवा रहे हैं : कांग्रेस
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही