Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद रेल मंडल मानसून से निपटने को तैयार, संभावित ठिकानों पर पेट्रोलिंग का आदेश

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मानसून के दौरान निर्बाध ट्रेनों के परिचालन के लिए धनबाद रेल मंडल अलर्ट पर है. मानसून पेट्रोलिंग को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत खतरनाक रेल खंड और ब्रिज का निरीक्षण इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी करेंगे और बारिश के दौरान ट्रेनों के परिचालन को समान्य रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे. एहतियात के तौर पर रेलवे ट्रैक के किनारे पेड़ों का सर्वे किया जाएगा. तेज आंधी बारिश के दौरान ओवरहेड तार को सुरक्षित के लिए पेड़ों की कटाई-छंटाई भी की जाएगी. रेल खंडों पर बोल्डर, बालू और सीमेंट के खाली बोरे रखे जाएंगे. बोल्डर, पत्थर, गिट्टी डस्ट मालगाड़ियों में लादकर बाढ़ प्रभावित या भूस्खलन वाले क्षेत्र में रखा जाएगा. मिट्टी का कटाव या भू धसान की स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू करने पर भी विचा र किया जा रहा है. दुर्घटना राहत और  मेडिकल यान को तैयार रखा जाएगा. इंजीनियरिंग विभाग के साजो सामान, मोटर ट्रॉली को भी चालू कंडीशन में रखा जाएगा, ताकि तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया जा सके. भारतीय मौसम विभाग से जारी मौसम चेतावनी के अनुसार स्टेशन मास्टर, ट्रैक मैन, इलेक्ट्रिकल व सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के कर्मचारियों को अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा. अधिकारियों की टीम बारिश से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का दौरा करेगी और आवश्यक सुधार कराएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-after-the-assurance-of-opening-the-rail-gate-the-former-councilor-broke-the-fast/">धनबाद

: भागा रेल फाटक खोलने के आश्‍वासन के बाद पूर्व पार्षद ने अनशन तोड़ा [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही