Search

 
 
 

धनबाद रेल मंडल जल्द होगा डिजिटल, बंद हो जाएगा कागज वाला टिकट

 
Dhanbad : भारतीय रेलवे डिजिटलाइजेशन की ओर से तेजी से बढ़ रही है. एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू हो गया है यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करने के साथ उसे ट्रांसफर और कैंसल करने जैसी सुविधाओं का फायदा उठा रहे हैं. रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली, हावड़ा, मुंबई, चेन्नई व सिकंदराबाद स्टेशनों पर टिकटों की छपाई बंद करने की घोषणा की है. इसके तहत उक्त स्टेशनों पर टिकट प्रिटिंग प्रेसों को बंद करने का आदेश दिया जा चुका है. धनबाद रेल मंडल को भी डिजिटल बनाने की तैयारी है. यहां भी कागजवाले टिकट जल्द बंद कर दिए जाएंगे. सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार ने बताया कि रेलवे में मिलने वाला टिकट अब डिजिटल किया जा रहा है.

जनरल टिकट के लिए यूटीएस एप : सीनियर डीसीएम

सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलवे ने जनरल बोगी में सफल करने वाले यात्रियों के लिए यूटीएस टिकट बुकिंग एप तैयार किया. इसके जरिए स्टेशन से 5 किलोमीटर दूरी के यात्री अपने मोबाइल से जनरल टिकट बुक कर सकते हैं. वहीं, धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में एटीवीएम मशीन भी लगाई गई है, जिससे भी यात्री टिकट ले सकते हैं. अब यात्रियों को स्‍टेशन पर टिकट के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी.

रेलवे में 81 फीसदी डिजिटल टिकट का इस्तेमाल

रेलवे में प्रिंटिंग प्रेस बंद करने के फैसले के बाद अब आपको कागज पर छपाई वाले टिकट ज्यादा समय तक देखने को नहीं मिलेंगे. आंकड़ों के अनुसार, रेलवे में फि‍लहाल 81 फीसदी टिकटों की बिक्री ऑनलाइन हो रही है. सिर्फ 19 फीसदी टिकट ही काउंटर से खरीदे जा रहे हैं. 
यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-excellent-performance-of-12th-science-and-commerce-students-of-rajkamal/">धनबाद:

राजकमल के 12वीं विज्ञान व वाणिज्य छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही