Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चेकिंग स्टाफ के बीच हुई मारपीट मामले की जांच करने गोमो पहुंचे रेल डीएसपी

Advertisement
Advertisement
सीआईटी शिव कुमार पासवान ने टीटीई  प्रशांतो  कुमार नाथ पर लगाया था मारपीट का आरोप
Gomoh : गोमो रेलवे स्टेशन में चेकिंग स्टाफ सीआईटी शिव कुमार पासवान और टीटीई  प्रशांतो  कुमार नाथ के बीच 10 अगस्त को हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए मंगलवार 12 सितंबर को रेल डीएसपी धनबाद मोहम्मद साजिद जफर गोमो पहुंचे. उन्होने जीआरपी जवानों के साथ  सदानंद झा रेलवे मार्केट समीप स्थित  हनुमान मंदिर के पुजारी कौशल किशोर झा सहित अन्य लोगों  से  शनि मंदिर निर्माण के नाम की रसीद दिखाते हुए मंदिर के निर्माण स्थल की जानकारी मांगी. लोगों ने शनि मंदिर का निर्माण कार्य पर अनभिज्ञता जताई. छपी रसीद के प्रिंटिंग दुकानदार बादशाह स्टूडियो से पूछताछ की गई. पदाधिकारी ने बताया कि शनि मंदिर निर्माण में चंदा मागने को लेकर टीटीई प्रशांतो कुमार नाथ व सीआईटी शिव कुमार पासवान के बीच 10 अगस्त की रात में स्टेशन पर मारपीट हुई थी. दोनो पक्षो की ओर से  रेल थाना गोमो में दर्ज़ कराया गया था. शिव कुमार पासवान ने आरोप लगाया है कि प्रशांतो  कुमार नाथ शनि मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांग रहे थे. नहीं देने पर गाली गलौज कर मारपीट की और जातिसूचक शब्द प्रयोग किया. डीएसपी मोहम्मद साजिद जफ़र ने कहा कि हरेक पहलू की जांच की जा रही है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-toilet-scam-exposed-in-agyarkund-north-panchayat-dozens-of-toilets-made-on-paper-only/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : ओडीएफ घोषित एग्यारकुंड उत्तर पंचायत में शौचालय घोटाला, कागज पर ही बना दिये शौचालय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही