Search

 
 
 

धनबाद : यूपीएस के खिलाफ रेल कर्मचारियों ने मनाया प्रतिरोध दिवस

 
Dhanbad/Gomoh : केंद्र सरकार द्वारा लागू यूनिवर्सल पेंशन स्कीम (यूपीएस) के विरोध में धनबाद रेल मंडल के कर्मियों ने शनिवार को प्रतिरोध दिवस मनाया. ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले धनबाद व गोमो रेलवे स्टेशन के कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यूनियन के सदस्य जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कर्मियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने की मांग की. यूनियन के धनबाद रेल मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साव ने कहा कि हमें न तो एनपीएस चाहिए, न ही यूपीएस, सिर्फ ओपीएस चाहिए. हम ओपीएस लेकर रहेंगे. यदि केंद्र सरकार ने ओपीएस लागू नहीं किया, तो पूरे रेलवे का चक्का जाम किया जाएगा. बीआर सिंह ने कहा कि यूपीएस तो एनपीएस से भी खराब है. यह पेंशन को खत्म करने की साजिश है. उधर, गोमो रेलवे स्टेशन की क्रू लॉबी में कर्मियों ने प्रतिरोध दिवस मनाया. प्रदर्शन में एआईएलआरएसए के केंद्रीय सहायक महासचिव डीवी दीन, एआईजीसी से नीतीश कुमार, एआईएसएमए से पंकज कुमार, अखलेश कुमार, उमेश कुमार, सियाराम रजक आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-chamber-elections-on-22-september/">झारखंड

चेंबर का चुनाव 22 सितंबर को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही