Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुरानी पेंशन स्कीम की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन के पास 21 मार्च को रेलवे कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम का विरोध और पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर धरना- प्रदर्शन का आयोजन किया गया. प्रदर्शन में धनबाद की तीन शाखाओं सहित कतरास और पाथरडीह स्टेशन के सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री ओम प्रकाश ने कहा कि कर्मचारी कठिन परिश्रम से राष्ट्र की सेवा करते हैं. बुढ़ापे में बाकी जिंदगी बिताने के लिए नई पेंशन स्कीम में सरकार  मामूली राशि पेंशन के रूप में दे रही है. यह गलत है. यह लड़ाई और जोर पकड़ेगी. विरोध-प्रदर्शन में नेताजी सुभाष, एनके खवास, सोमेन दत्ता, उपेंद्र मंडल, प्रशांत बनर्जी, जेके साव, एके दा, पिंटू नंदन, परमेश्वर कुमार, बीके साव, अमित शेखर, आरके लाल, बीरेंद्र कुमार, राजू कुमार, राहुल सिंह, आरएन विश्वकर्मा, टीके साहू, सुदर्शन महतो, भानु प्रकाश, इंद्र मोहन सिंह, अमित किशोर, चंद्रकांत कुमार, अजय साव, सुमित पोद्दार, तपन भट्टाचार्य आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ug-semester-3-exam-of-18-students-missed-due-to-misunderstanding/">धनबाद

: गलतफहमी में छूटी 18 विद्यार्थियों की यूजी सेमेस्टर 3 की परीक्षा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही