Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  पुरानी पेंशन योजना के लिए रेल कर्मचारी चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले रेल कर्मी 10 से 20 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे. हस्ताक्षर की प्रति राष्ट्रपति को ऑनलाइन भेजी जाएगी. यह अभियान धनबाद सहित पूरे रेलवे में चलाया जाएगा. रेल कर्मचारियों के अलावा उनके परिवार सदस्य भी इस हस्ताक्षर अभियान में भाग लेंगे. इसी उद्देश्य से 9 फरवरी गुरुवार को ईसीआरकेयू धनबाद डीआरएम बिल्डिंग के समीप ऑफिस में पदाधिकारियों ने बैठक की. बैठक के बाद ईसीआरकेयू के केंद्रीय महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा, केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के आदेशानुसार अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत एनपीएस को हटाकर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की जा रही है. आंदोलन को हवा देने के लिए हस्ताक्षर की प्रति राष्ट्रपति को भेजी जाएगी.. आज बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. इसे सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं. उन्होंने रेल कर्मचारियों से अपने हक की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. बैठक में ओमप्रकाश, एनके खवास, सोमेन दत्ता, टी के साहू, एके दा, एनजे सुभाष, बीबी सिंह, उपेंद्र कुमार और अशोक कुमार मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-in-kumardhubi-police-engaged-in-investigation/">धनबाद:

कुमारधुबी में पेड़ पर झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही