Search

 
 
 

धनबाद : डेढ़ साल से बंद भागा रेलवे फाटक खुला, लोगों में खुशी

 
Dhanbad : जामाडोबा-फुसबंगला मेन रोड पर भागा के पास प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज एक बार फिर राजनीति की भेंट चढ़ गया. पिछले करीब डेढ़ साल से बंद भागा रेलवे फाटक 24 अगस्त की देर रात खोल दिया गया. ऐसे में ट्रेन गुजरने के समय रेलवे फाटक बंद होने से उधर से गुजरने वाले लोगों की परेशानी दूर होने की बात अब सपना बन कर रह जाएगी. फुसबंगला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा और समाजसेवी शुभासिष रॉय ने 25 अगस्त को कहा कि फाटक खुलवाने के लिए जिन लोगों ने आंदोलन किया, यदि सभी मिलकर ओवरब्रिज के लिए आवाज उठाते, तो अब तक यह बनकर तैयार हो गया रहता और लोगों को सुविधा के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी यह सहायक होता. हालांकि फाटक खुलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. अवधेश मिश्रा ने कहा कि कई वर्षों बाद स्थानीय लोगो की समस्या को देखते हुए जामाडोबा-फुसबंगला मुख्य मार्ग स्थित भागा रेलवे फाटक पर 18 मार्च 2021 से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ. लेकिन कुछ ही महीने बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने फाटक खुलवाने के लिए आंदोलन शुरू कर दिया. क्योकि फाटक बंद रहने से कई तरह की समस्याएं हो रही थीं. लागातार आंदोलन और जनप्रतिनिधियों के दबाव में आद्रा रेल डिवीजन के डीआरएम ने 24 अगस्त की देर शाम फाटक खोलने की अनुमति दे दी. पहले भागा स्टेशन रेलवे स्टेशन के पास कांटाघर नहीं था, लेकिन जैसे ही ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ रेलवे ने वहां कांटाघर बना दिया. फाटक खुलने के बाद अब वहां जाम की समस्या शुरू जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/two-new-corona-infected-found-in-dhanbad-district/">धनबाद

जिले में मिले दो नए कोरोना संक्रमित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही