Nirsa : निरसा (Nirsa) आसनसोल रेल डिवीजन ने शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत स्थित वार्ड संख्या 9 रेल लाइन के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को 12 जुलाई तक अवैध कब्जा वाले आवास खाली करने का नोटिस दिया है. नोटिस मिलने के बाद लोगों की नींद हराम हो गयी है. चिंता से ग्रामीण न तो काम पर जा रहे हैं, ना ही घरों में सो पा रहे है. ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग लगभग पिछले 100 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं. किसी का एक पुश्त तो किसी के दो पुश्त स्वर्ग सिधार चुके हैं. अब अचानक बिना किसी सूचना या व्यवस्था के घर खाली करने का नोटिस आसनसोल रेल डिवीजन ने दे दिया है, जो सरासर गलत है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार पहले रहने की व्यवस्था करे. उसके बाद ही उजाडे, अन्यथा यहां से नहीं हटेंगे. जरूरत पड़ी तो रेल लाइन पर सो जाएंगे. वार्ड सदस्य शोभा देवी ने कहा कि वह उपायुक्त धनबाद से मुलाकात कर मांग करेंगी कि विस्थापित व भूमिहीनों को सरकारी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण कर रहने की व्यवस्था करें. मौके पर भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: रेलवे ने शिवलीबाडी के लोगों को दिया घर खाली करने का नोटिस, फैली दहशत
Last Updated: Jul 07, 2022 12:00 AM (IST)