Search

 
 
 

धनबाद : रेल महाप्रबंधक ने दिया कोल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का निर्देश

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद रेल मंडल मुख्यालय स्थित सभागार में 22 सितंबर गुरुवार को पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में कोल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श हुआ. बैठक में नई कोयला खदानों को शुरू करने में असुविधा, उनमें रेल प्रशासन के सहयोग, खदानों तक रेल पहुंचाने में कठिनाई, साइडिंग के निर्माण, जमीन अधिग्रहण जैसी समस्याओं से विभिन्न कोल कंपनियों ने महाप्रबंधक को अवगत कराया. महाप्रबंधक ने उनकी बातों को गौर से सुना और उस पर गंभीरता से विचार करने की बात कही. गोदावरी, आम्रपाली जैसी कई कोयला खदानों पर विशेष चर्चा की गई. धनबाद मंडल द्वारा इन खदानों की वर्तमान स्थिति से महाप्रबंधक को अवगत कराया गया. बैठक में पूर्व मध्य रेल के उच्च अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल, बीसीसीएल, सीसीएल, एनसीएल, एनटीपीसी जैसी कोल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-lumpy-infection-increased-the-concern-of-the-cattlemen-animal-husbandry-department-alerted/">धनबाद:

 लंपी संक्रमण ने गोपालकों की चिंता बढ़ाई, पशुपालन विभाग हुआ सतर्क [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही