Search

धनबाद : रेलवे दे रहा हरिद्वार, ऋषिकेश व माता वैष्णो देवी के दर्शन का मौका

‘देखो अपना देश’ योजना के तहत 13 अगस्त को खुलेगी पहली ट्रेन Dhanbad : ‘देखो अपना देश’ योजना के अंतर्गत पर्यटकों की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने रेलवे के पूर्वी जोन से भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने का फैसला किया है. आइआरसीटीसी ईस्ट जोन के अधिकारी निखिल प्रसाद ने 17 जून शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33 प्रतिशत रियायत दे रहा है. इसके तहत दो ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इनमें दो महत्वपूर्ण ट्रेन ‘देखो अपना देश’ के तहत हरिद्वार, ऋषिकेश, माता वैष्णो देवी, अमृतसर, आगरा, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या का भ्रमण कराया जाएगा. पहली ट्रेन 13 अगस्त को कोलकाता से मचेदा, खड़गपुर, मिदनापुर, बांकुरा, पुरुलिया, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, सासाराम और दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को लेकर निकलेगी. यह ट्रेन हरिद्वार, ऋषिकेश, माता वैष्णो देवी, अमृतसर, आगरा, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या का भ्रमण कराते हुए 21 अगस्त को वापस लौटेगी. इस यात्रा में प्रति व्यक्ति स्लीपर क्लास 17 हजार 700 रुपए तथा 3 एसी 27 हजार 400 रुपए लगेगा. दूसरी ट्रेन रॉयल राजस्थान ‘भारत गौरव स्पेशल ट्रेन’ 20 अक्टूबर को कोलकाता से खुलेगी और बंडेल, वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, दीनदयाल उपाध्याय होते हुए अजमेर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, आबू रोड, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर को जाएगी. वापसी 31 अक्टूबर को होगी. इस यात्रा में व्यक्ति को स्लीपर के लिए 20 हजार 650 रुपए, स्टैंडर्ड 3 एसी के लिए 30 हजार 960 रुपए और कंफर्ट एसी में 34 हजार 110 रुपए देना होगा. प्रेस वार्ता में एरिया मैनेजर प्रवीण कुमार, निखिल प्रसाद तथा अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-corporations-team-broke-dozens-of-shops-in-old-market/">धनबाद

: निगम की टीम ने पुराना बाजार में दर्जनों दुकानें तोड़ी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp