Gomoh : पूर्व-मध्य रेलवे के हाजीपुर जोन के रेल महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार व सहायक सुरक्षा आयुक्त सुरेश कुमार मिश्रा शुक्रवार की दोपहर गोमो रेलवे स्टेशन पहुंचे. सीनियर डीएसी सैयद सरफराज अहमद व इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद रेल आईजी ने आरपीएफ के गोमो पोस्ट का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने पुरुष व महिला जवानों के बैरेक में घूम-घूमकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. जवानों से बातकर उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने किचन में जाकर जांच-पड़ताल की और जवानों के भोजन के मीनू की भी पड़ताल की. बैरेक पोस्ट की साफ-सफाई से प्रभावित होकर रेल आईजी ने पोस्ट के निरीक्षक संतोष कुमार झा सहित जवानों की तारीफ की. रेल आईजी ने पोस्ट कार्यालय में अपराध से जुडी संचिकाओं का अवलोकन भी किया. आरपीएफ पोस्ट में बैठक कर बल के अधिकारियों व जवानों को दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने की नसीहत दी. साथ ही रेलवे में अपराध को रोकने के लिए उन्हें दिशा-निर्देश भी दिए. [wpse_comments_template]
धनबाद : रेल आईजी ने गोमो आरपीएफ पोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Last Updated: Mar 15, 2024 12:00 AM (IST)