Search

 
 
 

धनबाद : रेलवे के नोटिस से शिवलीबाड़ी व एग्याकुंड के 500 परिवारों में हड़कंप

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-charu-majumdar-was-the-warrior-of-naxalbari-movement-nagendra-kumar/">(Dhanbad)

जिले के निरसा स्थित मेढ़ा शिवलीबाड़ी और एग्यारकुंड के 500 से अधिक परिवारों पर उजड़ने का खतरा मंडरा रहा है. रेलवे लाइन विस्तार के लिए आसनसोल रेल मंडल ने पिछले दिनों उन्हें जमीन खाली करने का नोटिस थमा दिया है. इससे इन परिवारों में हड़कंप मचा है. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने इनकी समस्याओं को लेकर 28 जुलाई को आसनसोल डीआरएम से मुलाकात कीं. कहा कि अधिकतर लोग गरीब हैं. दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं. इस पर डीआरएम ने कहा कि इसे ध्यान में रखकर कम से कम लोगों को विस्थापित करने का प्रयास होगा. वार्ता में कमलेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bcku-stopped-transportation-work-at-bermuri-ocp-on-security-issue/">धनबाद

: बीसीकेयू ने सुरक्षा के मुद्दे पर बरमुरी ओसीपी में ढुलाई कार्य रोका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही