Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  रेल अधिकारियों ने मनाई बाबा साहेब की जयंती

Dhanbad:  डा भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के उपलक्ष्य में डीआरएम कार्यालय परिसर में सोमवार, 17 अप्रैल को समारोह का आयोजन किया गया. डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब संविधान के निर्माता थे. उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिया. आज भी सभी को उनके विचार का अनुसरण करने की जरूरत है. इस मौके पर डीआरएम कार्यालय के उच्चाधिकारियों, यूनियन, एस.एसटी एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब को तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया. बाबा साहेब की जीवनी पर आधारित नाटक का भी मंचन किया गया, जिसकी अधिकारियों एवं रेलकर्मियों ने सराहना की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही