Search

 
 
 

धनबाद: रेल अधिकारियों ने हिन्दी में काम करने का लिया संकल्प

 

संप्रभुता संपन्न भारत संघ की भाषाई एकता को बनाए रखने का निश्चय

Dhanbad : मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में गुरुवार 14 सितंबर को हिन्दी दिवस पर अधिकारियों ने हिंदी भाषा में काम करने का संकल्प लिया. एडीआरएम (इंफ्रा) अशोक कुमार महथा ने राजभाषा संकल्प पढ़ा, जिसे कई अधिकारियों व कर्मियों ने दोहराया. संविधान की ओर से स्थापित नियमो के अनुरूप संप्रभुता संपन्न भारत संघ की भाषाई एकता को बनाए रखने, जाति, धर्म और प्रांतीयता की भावना से ऊपर उठकर, संविधान की आठवीं अनुसूची में प्रदत्त सभी प्रांतीय भाषाओं का आदर करते हुए अपना सारा काम-काज हिंदी में करने का संकल्प लिया गया. धनबाद मंडल में राजभाषा पखवाड़ा 2023 को आयोजित करने, राजभाषा संकल्प दिवस को सफल बनाने में राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अनुवादक संजय कुमार वर्मा समेत चार अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मौके पर एडीआरएम (परिचालन) विनीत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही