Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन व ट्रेनों में यात्रियों से लिया फीडबैक

Advertisement
Advertisement

सफाई के बारे में शेयर किए सुझाव, रेलवे क्षेत्र में गंदगी नहीं फैलाने की अपील

Dhanbad : स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरएम के के सिन्हा के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार 22 सितंबर को स्टेशन परिसर व ट्रेनों में भ्रमण कर यात्रियों से सफाई के बारे में फीडबैक लिया. अधिकारियों ने यात्रियों के साथ सुझाव भी शेयर किए. सफाई में कहां क्या कमी है और उसे कैसे दूर किया जा सकता है, इस संबंध में यात्रियों से सुझाव मांगे गए. कई यात्रियों ने अधिकारियों से कहा कि हावड़ा से दिल्ली, धनबाद से एलेप्पी, धनबाद से फिरोजपुर व पटना व अन्य ट्रेनों में शौचालय व कोच के भीतर सफाई होनी चाहिए. डस्टबिन में जमा कूड़ा को फेंक देना चाहिए.

 वरीय अधिकारियों को भेजे जाएंगे यात्रियों के सुझाव

अधिकारियों की टीम ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि सुझाव को वरीय अधिकारी के पास रखा जाएगा. इसके अलावा स्टेशन परिसर व प्लेटफॉर्म पर खड़े व बैठे यात्रियों से भी फीडबैक लिया गया और सुझाव मांगे गए. यात्रियों से स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने व गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई. धनबाद स्टेशन अधीक्षक रत्नेश कुमार ने कहा कि स्टेशन परिसर काफी साफ सुथरा है. स्वच्छता पखवाड़ा में जागरुकता अभियान का यात्रियों पर भी असर पड़ा है. यात्री सहयोग भी कर रहे हैं.

पटरी पर गंदगी नहीं फैलाने के लिए किया जागरूक  

धनबाद स्टेशन से सटे बरमसिया, विनोद नगर, पुराना बाजार, नया बाजार, पांडरपाला, भूली, डायमंड क्रॉसिंग, भूली मोड़ के आसपास के लोगों को रेलवे के अधिकारियों व कर्मियों ने रेल पटरी व आसपास गंदगी नहीं फैलाने के लिए जागरूक किया. घर और शुलभ शौचालय में ही शौच करने की अपील की.

 23 सितंबर को कार्यालय व कॉलोनियों में सफाई अभियान

16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 23 सितंबर को स्वच्छ कार्यालय, कॉलोनी व परिसर दिवस है. उस दिन कार्यालय परिसर व रेलवे कॉलोनियों में सफाई अभियान चलेगा. रेलकर्मियों व उनके परिवार को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जाएगा. 24 व 25 को स्वच्छ आहार दिवस, 26 को स्वच्छ नीर दिवस, 27 को स्वच्छ जलाशय व पार्क दिवस, 28 को स्वच्छ प्रसाधन व पर्यावरण दिवस, 29 को स्वच्छता प्रतियोगिता दिवस, 30 सितंबर को नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक दिवस, एक अक्टूबर को समीक्षा होगी व 2 अक्टूबर को श्रमदान कर स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही