Dhanbad: रेलवे संरक्षा आयुक्त पूर्वी सर्किल कोलकाता सुवोमोय मित्रा ने गुरुवार 14 सितंबर को धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन का निरीक्षण किया. पूर्व मध्य रेलवे जोन के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के अनुसार धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन में गढ़वा रोड-पतरातू तीसरी रेल लाईन परियोजना के अंतर्गत 25 किमी तक चियांकी-रजहरा रेलखंड का निरीक्षण किया गया. रेलवे संरक्षा आयुक्त ने स्पेशल ट्रेन से सफल स्पीड ट्रायल किया. मौके पर धनबाद रेल मंडल के डीआरएम केके सिन्हा समेत अन्य रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: रेलवे संरक्षा आयुक्त ने किया सीआईसी सेक्शन का निरीक्षण
Last Updated: Sep 14, 2023 12:00 AM (IST)