Search

 
 
 

अग्निपथ हिंसा को लेकर धनबाद रेलवे स्टेशन की हुई बैरिकेडिंग, ड्रोन से रखी जा रही नजर

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) केंद्र सरकार की सेना बहाली अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के उग्र आंदोलन को देखते हुए धनबाद में रविवार 19 जून को सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. रेलवे स्टेशन की बैरिकेडिंग की गई है. स्टेशन परिसर को चारों ओर से इस तरह घेर दिया गया है कि वहां परिंदा भी पर नहीं मार सके. ड्रोन कैमरे से पूरे स्टेशन रोड पर नजर रखी जा रही है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात कर दिये गए हैं. धनबाद रेलवे स्टेशन, गया पुल, पश्चिमी छोर, चारों ओर डबल लेयर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक तक नहीं पहुंच सके. [caption id="attachment_335546" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/police-nazar-300x158.jpeg"

alt="" width="300" height="158" /> बैरिकेडिंग के इर्द-गिर्द पुलिस की कड़ी नजर[/caption] मालूम हो कि शनिवार 18 जून की बीती रात एसपी रेशमा रमेशन, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, डीएसपी हेड क्वार्टर रेलवे सुरक्षा बल की अगुवाई में रेल ट्रैक और स्टेशन का निरीक्षण किया गया था. इसके बाद चारों ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से बैरिकेडिंग करने की बात कही गई थी. रात में ही धनबाद रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्र की डबल लेयर घेराबंदी कर दी गई है. उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार दिख रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dhanbad-police-also-on-alert-over-agneepath-violence/">धनबाद

: अग्निपथ हिंसा को लेकर धनबाद पुलिस भी अलर्ट [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही