Search

 
 
 

धनबाद रेलवे स्टेशन का एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा विकास, हर प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट

 

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को ध्यान में रख तैयार किया गया डिजाइन

सांसद ने ट्वीट कर साझा किया स्टेशन का प्रस्तावित डिज़ाइन

Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है. नया रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिसका डिजाइन तैयार कर लिया गया है. स्टेशन के नए भवन और पहुंच पथ को धनबाद होकर गुजरने वाली डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. स्टेशन का डिजाइन साझा करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने ट्वीट कर जल्द निर्माण कार्य होने की बात कही. सांसद ने अपने ट्वीट लिखा है कि धनबाद रेलवे स्टेशन का डिज़ाइन तैयार कर लिया गया है, निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार जताया है.

स्टेशन पर उपलब्ध होंगी ये सुविधाएं  

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर स्वचालित सीढ़ी और लिफ्ट लगेगी. एक्सेस कंट्रोल गेट रहेगा. पेयजल, इंटरनेट, खान-पान, पेयजल, एटीएम समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग भवन का निर्माण होगा.स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारा ऐसे बनाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा. दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी. ग्रीन ऊर्जा के लिए सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वॉटर रिसाइकलिंग प्लांट, ठोस कचरा प्रबंधन और अग्निशमन की अपग्रेडेड व्यवस्था होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congress-will-not-allow-the-destruction-of-the-houses-of-the-poor-in-sindri-santosh-singh/">धनबाद

: सिंदरी में गरीबों का आशियाना उजड़ने नहीं देगी कांग्रेस- संतोष सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही