Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: स्टेशन रोड के 137 दुकानदारों को नही हटाएगा रेलवे : एसडीओ

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद स्टेशन रोड से 137 दुकानदारों को रेलवे अभी नही हटाएगा. 27 फरवरी सोमवार को रेलवे का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा, जिसमें स्टेशन के दुकानदारों की जमीन से जुड़े कागजात की जांच की गई. इसके बाद निर्णय लिया गया कि जब तक इस मामले का समाधान नहीं हो जाता, तब तक इन दुकानों को नहीं हटाया जाएगा. फुटपाथ दुकानदार का भी एक प्रतिनिधिमंडल राजीव शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचा था. मौके पर एसडीएम ने कहा कि रेलवे और दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल के बीच जमीन के कागजात दिखाए गए. इसके बाद निर्णय लिया गया कि कोई निर्णय होने तक इन दुकानदारों को नहीं हटाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही