Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेलकर्मियों ने हाजीपुर महाप्रबंधक कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  पुरानी पेंशन सहित कई मांगों का समाधान नहीं होने से ईसीआर जोन के रेलकर्मियों ने 28 फरवरी को महाप्रबंधक हाजीपुर के समक्ष ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में धनबाद मंडल के सैकड़ों रेल कर्मचारी हाजीपुर पहुंचे. महामंत्री और अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए जुलूस में शामिल रेलकर्मियों ने एनपीएस वापस लो और ओपीएस बहाल करो, रेलों का निजीकरण बंद करो, खाली पदों पर अविलंब कर्मचारियों की भर्ती करो, एलडीसीई ओपन टू आल करो आदि नारे लगाए. सभा की अध्यक्षता ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डीके पांडेय ने की तथा संचालन अपर महामंत्री मो जियाउद्दीन ने किया. मंच पर रेलवे मेंस फेडरेशन महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा को महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने स्वागत किया. प्रदर्शन में ओमप्रकाश, मनीष कुमार, एसएसडी मिश्रा तथा ओपी शर्मा ने अपना योगदान दिया. यह जानकारी मीडिया प्रभारी एनके खवास ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही