Search

 
 
 

धनबाद: रेल कर्मी गये बाबा धाम, चोरों ने कर दिया क्वार्टर में हाथ साफ

 

हरिहरपुर थाना की पुलिस ने की जांच-पड़ताल गृहस्वामी के लौटने का इंतजार

Gomoh: गोमो के  रेल क्वार्टरों में लगातार  चोरी की घटनाओ पर लगाम लगाने में  हरिहरपुर थाना पुलिस विफल साबित हो रही है. 16 अगस्त बुधवार की रात को सिकलाइन रेल कॉलोनी स्थित  रेल कर्मचारी प्रमोद कुमार शर्मा के क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने हाथ साफ किया. भुक्तभोगी रेल कर्मी परिवार के साथ 15 अगस्त मंगलवार को  क्वार्टर बंद कर  जल चढ़ाने के लिए बाबा धाम देवघर गए हैं. गुरुवार 17 अगस्त की सुबह पड़ोसियों  नजर उनके  क्वार्टर के टूटे ताले पर पड़ी तो  सूचना हरिहरपुर थाना पुलिस को दी. पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची व जांच पड़ताल की. क्वार्टर का ताला टूटा पड़ा था और भीतर के दरवाजे भी खुले हुए थे.  अलमीरा, बक्सा टूटा  था.  बक्सा के सामान बिखरे पड़े थे. पुलिस ने तहकीकात के बाद क्वार्टर में ताला लगा दिया है. गृह स्वामी रेल  कर्मी के लौटने के बाद  ही पता चलेगा कि चोरो ने कितनी  संपत्त की चोरी की  है. हरिहरपुर थाना पुलिस ने बताया कि चोरी हुई है. रेल कर्मचारी के लौटने के बाद ही आगे की कार्रवाई  होगी. पुलिस पडताल में जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही