Search

 
 
 

धनबाद : पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग पर 12 को अनशन करेंगे रेल कर्मी

 
Dhanbad : नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर् रेलकर्मी 12 अक्टूबर को भूख हड़ताल पर रहेंगे. ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) की धनबाद इकाई की 11 अक्टूबर को हिल कॉलोनी स्थित कार्यालय में हुई बैठक में भूख हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनी. निर्णय हुआ कि रेल कर्मी बुधवार को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-sdpo-assured-action-in-the-beating-case-of-head-husband/">(Dhanbad)

रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक और ऑफिस के पास अनशन पर बैठेंगे. यूनियन नेताओं ने कहा कि 16 सूत्री मांगों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, रेलवे में निजीकरण और निगमीकरण बंद करने, 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 की अवधि में बढ़ा महंगाई भत्ते व महंगाई राहत के एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग शामिल हैँ. बैठक में एनजे सुभाष, एके दा, टीके साहू, एनके खवास, एनके विश्वकर्मा, प्रशांत बनर्जी, शिवजी प्रसाद, जेके साव, आरके प्रसाद, सोमेन दत्ता, परमेश्वर कुमार, सीएस प्रसाद, केके सिंह, एसके महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/money-jaiprakash-narayans-120th-birth-anniversary-with-reverence-in-dhanbad-coalfield/">धनबाद

कोयलांचल में श्रद्धा से मनी जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही