Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले नौ महीनों के दौरान मिशन मोड पर भारतीय रेलवे की माल ढुलाई पिछले वर्ष की अवधि की तुलना में इस वर्ष अधिक हुई. कमाई भी माल ढुलाई से अधिक हुई है. सिर्फ धनबाद रेल मंडल 100 मीट्रिक टन से अधिक माल ढुलाई कर अव्वल रहा है. रेलवे ने अप्रैल से दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान संचयी आधार पर, पिछले साल की 1029.96 मीट्रिक टन के मुकाबले 1109.38 मीट्रिक टन की माल ढुलाई की है. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष 104040 करोड़ रुपये की तुलना में इस वर्ष 120478 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत का सुधार हुआ है. दिसंबर 2021 में 126.8 मीट्रिक टन की माल ढुलाई के मुकाबले दिसंबर 2022 महीने के दौरान, 130.66 मीट्रिक टन की प्रारंभिक माल ढुलाई की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 प्रतिशत का सुधार प्रदर्शित करता है. इस माल ढुलाई से रेलवे को 14,573 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि दिसंबर 2021 में माल ढुलाई से आय 12,914 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है. [wpse_comments_template]
धनबाद: रेलवे ने माल ढुलाई में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े
Last Updated: Jan 02, 2023 12:00 AM (IST)