Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हिल कॉलोनी में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर की हिल कॉलोनी में रेलवे ने 30 जनवरी सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान के तहत दर्जनों दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया. विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे क्वार्टर के आसपास अवैध झुग्गी-झोपडियों पर भी रेलवे ने बुलडोजर चलाया. बता दें कि रेलवे की ओर से कई बार यहां के लोगों को सूचना दी गई थी.  बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया. इसके बाद रेलवे के बड़े अधिकारियों के निर्देश पर आज एक बार फिर बुलडोजर चलाकर उनकी दुकानों व झोपड़ियों को नष्ट कर दिया गया. [caption id="attachment_540356" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/sufferer-people-300x183.jpeg"

alt="" width="300" height="183" /> बुलडोजर देख खुद सामान समेटते कॉलोनीवासी[/caption] इन जगहों के निवासियों का कहना है कि पिछले कई सालों से पुश्त दर पुश्त वे यहां जिंदगी गुजार रहे हैं. किसी ने कहा कि पिछले 30 साल से रह रहे हैं, लेकिन कभी इतना बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान देखने को नहीं मिला. इस अभियान से रोजी-रोटी पर भी संकट आ जाएगा. रेलवे के इस रवैये से यहां के लगभग 100 से अधिक परिवारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार सिर्फ रेलवे होगा. अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बाउंड्री वॉल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर रहा है. इसीलिए अवैध तरीके से यहां रह रहे लोगों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. कई बार उन्हें सूचना दी गई, बावजूद उन्होंने दुकानें व झोपड़ियां नहीं हटाई. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-silver-jubilee-celebrations-of-sri-sri-rani-sati-temple-begin-in-katras/">धनबाद

:  कतरास में श्री श्री रानी सती मंदिर का रजत जयंती समारोह शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही