Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रेलवे ने प्राथमिक विद्यालय नयानगर को भेजा नोटिस, डीएसई बोले- नहीं टूटने देंगे स्कूल

Maithon : कुमारधुबी में रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर निर्माण में जमीन का मुद्दा उलझता जा रहा है. जमीन अधिग्रहण को लेकर आसनसोल रेलमंडल और धनबाद जिला शिक्षा अधिक्षक में ठन गई है. विवाद की शुरुआत कुमारधुबी के नयानगर स्थित नया प्राथमिक विद्यालय को रेलवे के नोटिस से हुई. नोटिस में कहा गया है कि स्कूल का निर्माण रेलवे की जमीन का अतिक्रमण कर हुआ है. रेलवे ने 27 अप्रैल तक स्कूल खाली करने को कहा है. सरकारी स्कूल को अवैध कहना धनबाद के डीएसई बीएन रजवार को नागवार गुजरा. उन्होंने कहा कि रेलवे को स्कूल को अवैध करार देते हुए नोटिस देना गलत है. रेल अधिकारियों को पहले शिक्षा कार्यालय से संपर्क करना चाहिए था. उन्होंने दो टूक कहा- किसी भी कीमत पर स्कूल टूटने नहीं देंगे. यदि स्कूल फ्रेट कॉरिडोर की जद में आ रहा है, तो रेलवे को उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी.

स्कूल झारखंड सरकार की जमीन पर है : मुखिया

इधर, मुखिया मनोज राउत ने बताया कि स्कूल झारखंड सरकार की जमीन पर बना है. निरसा अंचल कार्यालय से एनओसी मिलने के बाद वर्ष 2008 में स्कूल का भवन बना था. रेलवे पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब तक रेलवे दूसरी जगह नया भवन बनाकर नहीं देगा, स्कूल खाली नहीं होगा. स्कूल में 94 बच्चे नामांकित हैं, वे कहां जाएंगे. बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा.

अभिभावक भी विरोध की तैयारी में

स्कूल के आसपास सरकारी जमीन पर 40 वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे दर्जनों गरीब परिवारों को फ्रेट कॉरिडोर के नाम पर रेलवे ने उजाड़ दिया. इनमें से ज्यादातर लोगों ने अपना सामान फिलहाल स्कूल के बरामदे में रखा है. 27 अप्रैल के बाद दूसरे चरण में अतिक्रमण हटाया जाना है. यदि स्कूल तोड़ा गया, तो वहां पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी विरोध पर उतरेंगे. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. इधर, स्कूल प्रबंधन ने धनबाद के डीसी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर स्कूल बचाने की गुहार लगाई है. कहा कि दूसरा स्कूल एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर है. पहले बच्चों के लिए स्कूल भवन का निर्माण कराया जाय. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-newborn-death-after-delivery-in-topchanchi-chc-uproar-by-relatives/">धनबाद

: तोपचांची सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही