Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: दिन में बारिश व धूप-छांव, रात में बादलों के बीच से दिखेगा करवाचौथ का चांद

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मौसम की आंख मिचौनी में कभी ठंड तो कभी उमस का एहसास हो रहा है.13 अक्टूबर को भी सुबह धूप खिली. परंतु दोपहर होते होते आसमान काले बादलों से ढक गया. 11 बजे जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और बारिश हुई. लगभग एक घंटे की बारिश के बाद धूप खिल गई. हालांकि आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहा. विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल झारखंड पर किसी भी तरह का सिनॉप्टिक्स फीचर बना हुआ नहीं है. लौटते मानसून, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का प्रभाव देखा जा रहा है. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. 13 अक्टूबर को यह 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

  सुहागिनों को बादलों से ढके चांद के दीदार में मुश्किल

जिले में दोपहर के पहले हुई बारिश के बाद आसमान साफ हो गया है. लेकिन बादलों की आवाजाही जारी है. रात को भी आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा. इस वजह से करवा चौथ का व्रत कर रही सुहागिनों को चांद के दीदार में थोड़ी खलल पड़ने की संभावना है. हालांकि घने बादल नहीं होने की वजह से व्रत तोड़ने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा.

  मैथन में हुई 21 मिलीमीटर बारिश

धनबाद जिले में पिछले चौबीस घंटों में सबसे अधिक बारिश मैथन में 21 मिलीमीटर दर्ज की गई. पंचेत में 6.6, पुटकी में 1.2 और पपुनकी में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.  कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग ने 19 अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. हालांकि 13 14 और 15 अक्टूबर को गर्जन व वज्रपात की आशंका जताई गई है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-brightness-of-the-colorful-skirts-slowed-down-the-flame-of-the-earthen-lamp/">धनबाद:

सतरंगी झालरों की चमक-दमक ने धीमी कर दी मिट्टी के दीये की लौ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही