Search

धनबाद: बारिश ने गर्मी से दी राहत, तेज़ हवा ने किया परेशान

DHanbad : सुबह से धूप खिलने के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन आया. लगभग 3 बजे के बाद जिले के अधिकतर हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. विगत 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक वर्षा धनबाद जिले के पुटकी डीवीसी में (12 मिलीमीटर) दर्ज की गई. 29 मई को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 30 मई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

  फिर सताएगी गर्मी

मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना जताई गई है. धनबाद जिले का तापमान भी 2 जून को फिर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है. तापमान बढ़ने का सिलसिला 30 मई से ही शुरू हो जाएगा. ऐसे में लोगों को एक बार फिर से भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा.  जिले का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 28 से 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp