Search

 
 
 

धनबाद: बारिश ने सुकून के साथ बढ़ाई लोगों की मुसीबत

 

24 जुलाई तक मौसम के मेहरबान होने का अनुमान

Dhanbad : फिलहाल कोयलांचल में मानसून मेहरबान है.  हर एक दो दिन में रुक रुक कर बारिश हो रही है और लोगों को सकून भी पहुंचा रही है. मगर जल जमाव से परेशानी भी बढ़ गई है. शुक्रवार को  सुबह की शुरुआत धूप छांव से हुई. दिन चढ़ने के साथ उमस ने भी थोड़ा परेशान किया. हालांकि दोपहर बाद राहत भी मिली. रुक रुक कर देर शाम तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रही. मौसम विभाग की मानें तो 24 जुलाई तक यह स्थिति बनी रहेगी.

 मौसम की इस मेहरबानी का राज

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा तट पर निम्न दबाव बनने के कारण धनबाद सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हो रही है. फिलहाल ये दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर स्थित है, जो अब चक्रवात का रूप ले चुका है. इस कारण हल्की फुहार व कभी रिमझिम बारिश हो रही है. अगले 2 दिनों में इसके दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों पर धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. 24 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की भी संभावना है. इसका फायदा बारिश के रूप में मिलेगा.

 जल जमाव व कीचड़ ने किया परेशान

बारिश एक ओर गर्मी से राहत पहुंचा रही है, तो दूसरी ओर परेशानी भी बढ़ाने का काम कर रही है. मुख्य सड़क से लेकर गली मुहल्लो तक जल जमाव है. टूटी फूटी सड़क पर जमा पानी कीचड़ में तब्दील हो चुका है. पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. बारिश ने मच्छर को फिर से जन्म दे दिया है. डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया का खतरा भी बढ़ गया है. निगम के अफसरों को सफाई से ज्यादा सर्वे की चिंता है. स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर बढ़ाने के लिये अभी घर घर जाकर कर सिर्फ सवाल पूछे जा रहे हैं और मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है. फॉगिंग मशीन भी सिर्फ कागज पर रोटेट हो रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही