Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बरसात सिर पर, निगम ने शुरू की नालों की सफाई

Dhanbad: बरसात का मौसम सिर पर है और नगर निगम ने नालों की सफाई शुरू कर दी है. साथ ही नाले का अतिक्रमण करने वाले लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है. जल्द ही टीम का गठन कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह जानकारी शनिवार 27 मई को कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस ने दी है. उन्होंने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले नालों की साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा. निकासी के संबंध में बताया कि अभी शहर के नालों का पानी तालाब में छोड़ा जा रहा है. कुछ जगहों पर नाले का पानी दामोदर में गिरता है. हालांकि नमामी गंगे योजना के तहत नाला के पानी को एसटीपी मशीन से साफ कर तालाब और नदी में छोड़ने की योजना पर काम चल रहा है. आगे कुछ समय बाद इसमें भी बदलाव देखने को मिलेगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही