Search

 
 
 

धनबाद :  बलियापुर में जमकर बरसी वर्षा रानी, बढ़ी राहगीरों की परेशानी

 
Sindri : सिंदरी (Sindri)  मानसून की शुरुआती दस्तक से जहां गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल रही है, वहीं जगह-जगह जल जमाव से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है. सोमवार 20 जून को दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और लगभग डेढ़ घंटे तक जमकर बारिश हुई. बलियापुर-झरिया मुख्य सड़क सहित अन्य सड़कों पर बने गड्ढों में जल जमाव हो गया है. जलजमाव के कारण राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. जलजमाव के कारण खासकर बाइक सवारों को गड्ढे का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है. कई बाइक सवार गिरते-गिरते बच गए. यही स्थिति रही तो किसी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता.   [caption id="attachment_336732" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/mud-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> कीचड भरे इस रास्ते पर चलना आसान नहीं[/caption] बारिश से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन की परेशानी हो गई है. बलियापुर प्रखंड ग्रामीण बहुल क्षेत्र है. गांव से मुख्य सड़क को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते और पगडंडियां बेहाल हो गई हैं, जिससे लोगों का चला-फिरना मुश्किल हो रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-400-people-investigated-in-health-camp-at-belgadia-township-chc/">धनबाद

: बेलगड़िया टाउनशिप सीएचसी में लगे हेल्‍थ कैंप में 400 लोगों की जांच [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही