Search

 
 
 

धनबाद : लखीमाता भुईयांधौड़ा के लोगों के घरों में घुसा बारिश का पानी

 

प्रबंधन के खिलाफ जताया रोष, शीघ्र समस्या के समाधान का मिला आश्वासन

Niras :  ईसीएल मुगमा एरिया के लखीमाता भुईयाधौड़ा के लोग घरों में पानी घुस जाने व जलजमाव से भारी परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है की हल्की बारिश में ही घरों में पानी घुस गया. पता नहीं, ज्यादा बारिश होगी तो क्या होगा.  ईसीएल प्रबंधन को इससे कोई मतलब नहीं है. ईसीएल ने एक नाला का निर्माण कराया है, जो किसी काम का नहीं है. संवेदक ने लापरवाही बरती और जिस दिशा में नाले का ढलान होना चाहिए था, उधर ऊंचाई कर दी. अब बल्की बारिश से ही जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. ग्रामीणों ने कहा कि प्रबंधन ने अगर कोई कदम नहीं उठाया तो बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा. सूचना मिलने के बाद प्रबंधक आरसी नायक ने लोगों के साथ वार्ता की. प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. पंचायत समिति सदस्य तोतन गोप का कहना था कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही ऐसी हालत है. हर साल बारिश का पानी घरों में घुस जाता है. प्रबंधन सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है. समस्या का निदान नहीं तो कोलियरी का चक्का जाम कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही