Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ रैयतों ने खोला मोर्चा

 

न्याय नहीं मिला तो 27 फरवरी से देंगे अनिश्चितकालीन धरना 

Dhanbad : बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो एक बार फिर विवादों में हैं. ग्रामीणों ने विधायक पर चिटाही स्थित रामराज मंदिर ट्रस्ट के नाम पर रैयतों की जमीन पर कब्जा करने और उनका शोषण करने का आरोप लगया है. इसे लेकर बुधवार को आधा दर्जन रैयत पूर्व कांग्रेस नेता स्व. ओपी लाल के पुत्र अशोक प्रकाश लाल के नेतृत्व में धनबाद के उपायुक्त,  एसएसपी व एसडीओ से मिले और ज्ञापन देकर विधायक के जुल्म से निजात दिलाने की मांग की. न्याय नहीं मिलने पर 27 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने की चेतावनी भी दी. कांग्रेस नेता अशोक लाला ने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो रैयतों की जमीन को कब्जा करने में लगे हैं. रामराज मंदिर के नाम पर दर्जनों रैयतों को आए दिन परेशान कर रहे हैं. उन्हें पानी तक नहीं मिल रहा है. इनके पानी के कनेक्शन को कटवा दिया गया है. इनकी दुकानों के आगे तिरपाल घेर दिया गया है और दुकानों की बिजली भी कटवा दी गई है. पीड़ित परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है. पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. पीड़ित अशोक महतो, सोहन महतो, नीरा देवी, कुंती देवी, जितनी देवी, रजनी देवी, विकास महतो व सुरेश महतो ने कहा कि विधायक उनलोगों को लगातार परेशान कर रहे हैं. पहले मंदिर ट्रस्ट के नाम पर जमीन दान में ली और अब जिस जमीन पर दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, उस जमीन को जबरन कब्जा करने में लगे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girl-commits-suicide-after-refusing-to-marry-after-love-affair/#google_vignette">धनबाद

: प्रेम संबंध बना शादी से इनकार पर युवती ने दी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही