Search

 
 
 

धनबाद : राज सिन्हा ने की लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील

 

भाजपा ओबीसी मोर्चा के महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं व नेताओं का हुआ जुटान

Dhanbad : धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की है. वह 1 जुलाई शनिवार को महाजनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जाति मोर्चा के महासम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे. महासम्मेलन इंडस्ट्री ऑफ कॉमर्स भवन में संपन्न हुआ. अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पार्षद कुमार अंकेश राज उर्फ पप्पू साह भी मौजूद थे. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी ने की. इसके अलावा प्रभारी दिलीप सिंह, ओबीसी मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर के प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय शर्मा, विकास साव, पूर्व पार्षद रणजीत बिल्लू, वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सरवन राम, जिराखन, प्रियंका पाल आदि ने महासम्मेलन में शिरकत की. समारोह का संचालन जितेंद्र ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही