Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: 15 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गए राजा सत्येंद्र सिंह

Katras / Baghmara:  नावागढ़ स्टेट डुमरा के राजा सत्येंद्र सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार 24 मार्च को डुमरा मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा हुई. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौक़े पर राजमाता सुमेधा राज लक्ष्मी ने कहा कि राजा सत्येंद्र सिंह हमेशा गरीब, शोषितों पर अन्याय के खिलाफ हमेशा सजग रहते थे. डुमरा, बाघमारा के लोगों को हमेशा उनकी कमी खलेगी. सभा में मौजूद लोगों ने राजा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि सभा में मेघेंद्र नारायण सिंह, डुमरा दक्षिण पंचायत की पूर्व मुखिया नम्रता सिंह, चंदन मिश्रा, अधिवक्ता भोला रजवार, शैलेन्द्र सिंह, पोरेश चौबे, अक्षय मिश्रा, संतोष रजवार, धनेश्वर रजवार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही